हजारों रुपए की नकदी व जेवरातों पर चोरों ने किए हाथ साफ
15 April 2015
जयपुर। शहर के तीन अलग-अलग थाना इलाकों में चोर तीन सूने मकानों के ताले तोड़ कर हजारों रुपए की नकदी व जेवरातों पर हाथ साफ कर ले गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली चोरी की वारदात बस्सी थाना इलाके में हुई है।
जहां चोर एक सूने मकान का ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात पार कर ले गए। जानकारी के अनुसार रमेश चंद निवासी नादोलाई तलाई बस्सी ने पुलिस को बताया कि वह गत दो दिन पहले किसी काम से परिवार सहित गांव गया था। दो दिन बाद सोमवार की शाम को घर लौटा तो देखा कि उसके कमरे पर लगा ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में से सोनी चांदी के जेवरात व 18 हजार रुपए की नकदी गायब थी। दूसरी चोरी की वारदात विद्युत नगर चित्रकूट वैशाली नगर निवासी गोपाल पुत्र राम रघुनाथ के यहां हुई। जानकारी के अनुसार पीडि़त ने पुलिस को बताया कि उसके घर पर कोइ नहीं था और चोर पीछे से ताला तोड़ कर सोने चांदी के जेवरात और नगदी चुरा कर ले गये। वारदात का पता पीडि़त को सोमवार की दोपहर को पता चला तो वह थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी । वहीं तीसरी चोरी की वारदात झोटवाडा थाना इलाके में हुई है। घासीराम निवासी भौंमिया नगर के ने पुलिस को बताया कि वह गत सप्ताह परिवार सहित अपने किसी मिलने वाले रिश्तेदार के यहां गया था और सोमवार की सुबह घर लौटा तो देखा कि उसके मैन गेट का ताला टूटा हुआ था और सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। अन्दर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी से चोर हजारों रुपए की नकदी व जेवरात पार कर ले गए । पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment