पुलिस ने की इलाके में नाकाबंदी, नहीं लगा कोई सुराग
15 April 2015
जयपुर। राजधानी के श्यामनगर थाना इलाके में सोमवार बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके मे नाकाबंदी करवाई फिलहाल बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया । पुलिस ने मामला
दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रोशन राज मेहता निवासी निर्माण नगर ने पुलिस को थाने पहुंच कर सूचना दी कि वह और उसकी पत्नी सोमवार की शाम को घूमकर घर वापस आ रहे थे तो इस दौरान रास्ते में घर से कुछ दूरी पर दो अज्ञात व्यक्ति बाइक पर आए और उसकी पत्नी के पास आकर गले पर झपट्टा मार सोने की चेन तोड़ ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बाइक नम्बरों व बताए गए हुलिए के आधार पर इलाके में नाकाबंदी करवाई लेकिन बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

0 comments:
Post a Comment