Tuesday, 14 April 2015

मारपीट कर नकदी ले भागे बदमाश


15 April 2015
जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में सोमवार की देर शाम को अज्ञात बाइक  व कार सवार युवकों ने रास्ते में रोक कर मारपीट की और जेब से पर्स छीन कर ले गए। किसी तरह पीडि़त ने थाने पहुंच कर पुलिस को वारदात




 

की जानकारी दी। सूचना मिलने पर बताए गए नम्बरों के आधार पर पुलिस ने इलाके मे नाकाबंदी भी की लेकिन बाइक  व कार सवार युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रतनपुर निवासी लालचंद ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम को सचिवालय नगर होता हुआ घर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात बाइक  व कार सवार युवकों ने रास्ते में रोक कर बिना किसी बात को लेकर मारपीट करना शुरू कर दिया  और जेब से पर्स निकाल ले गए।   किसी तरह पीडि़त ने थाने पहुंच कर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। वहीं सूचना मिलने पर बताए गए नम्बरों के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी भी की लेकिन बाइक  व कार सवार युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस को पीडि़त ने बताया कि वारदात के दौरान उसके पर्स में चार-पांच हजार रुपए की नकदी रखी हुई थी।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates