
15 April 2015
जयपुर। एसएमएस अस्पताल के एक चिकित्सक के खिलाफ एक महिला से अभद्र व अश्लील व्यवहार करने का मामला दर्ज हुआ है। मोतीडूंगरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीडि़त सददम हुसैन निवासी मौहल्ला हाजियापुर वास बरेली खजूरवाली मस्जिद थाना बारादरी हाल निवासी जयपुर ने मुकदमा दर्ज कराया कि
सात मार्च को उसकी पिता की तबीयत खराब हो जाने के कारण उन्हे एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके पिता के इलाज की बात को लेकर एसएमएस अस्पताल डॉ शिवंाग पटेल के पास गए थे। डॉ शिवंाग पटेल पीडि़त व उसकी मां के साथ धक्का मुक्की व अभद्र व अश्लील व्यवहार किया और जान बूझकर लापरवाही बरतते हुए उसके पिता सुफ ीनईम की नाजुक हालत होने के बावजूद उसका समुचित ईलाज नहीं किया जिस कारण उसके के पिता की मृत्यु हो गई । पुलिस ने पीडि़त के बयानों के आधार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment