Tuesday, 28 April 2015

सूने मकान में लाखों की चोरी

जयपुर। विद्याधर थाना इलाके में नकबजनों ने सूने ाकान के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण एवं नकदी पार कर ले गए।










पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नकबजनी विद्याधर नगर के ए-ब्लॉक निवासी मोहम्मद रफीक के घर हुई। पीडि़त ने बताया कि वह चूरू स्थित सरदार शहर में अपने रिशतेदारों के घर शादी समाारोह में गया था। नकबजनों ने पीछे से उसके घर का दरवाजा तोड़ कर घर आलमारी में रखे करीब 2.50 लाख रुपए नकद, करीब चार लाख की माशीन कट स्टोन, दो कान की टॉप्स, दो हथफूल, दो सोने के हार, करीब चार चांदी की पाईजेब, आधा किलो चांदी पार कर ले गए।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates