Tuesday, 28 April 2015

जमीन दिलाने के बहाने ठगे तीस लाख

जयपुर। करणी विहार थाने में एक व्यक्ति ने जमीन दिलाने के बहाने तीस लाख रुपए ठगने का मामला दर्ज करवाया है। अदालत के इस्तगासे पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में काना विहार निवासी दिनेश तिलकर ने मनोज जयपुरिया के खिलाफ धोखाधड़ी से तीस लाख रुपए ऐंठने का मामला दर्ज करवाया है।






पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया है कि अक्टूबर 2014 में उसकी मुलाकात मनोज जयपुरिया से हुई थी। मनोज जयपुरिया ने कहा कि मैं अलवर में कॉलोनी काट रहा हूॅ। अच्छी लोकेशन पर कॉलोनी है, तुमको प्लाट लेने है तो ले लो। जिस पर दिनेश तिलकर सहमत हो गया। बाद में आरोपी ने कई किस्तों में तीस लाख रुपए ले लिए। उसके बाद जमीन देने के लिए टालमटोल करता रहा।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates