Tuesday, 28 April 2015

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जयपुर। मंगलवार को महानिदेशक पुलिस मनोज भट्ट ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ किया। शिविर में पुलिसकर्मियों ने अपना और अपने परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

डॉ.तेज कुमार शर्मा चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि दिन रात काम करने और काम का बोझ होने से अधिकतर पुलिसकर्मियों को ह्दय सम्बन्धी, शुगर और उच्च रक्तचाप जैसी बिमारियां हो जाती हैं लेकिन कार्य की अधिकता के कारण पुलिसकर्मी इस ओर ध्यान नहीं दे पाते।
शिविर के शुभारम्भ के अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस राजीव दासोत, सुनील मल्रोत्रा उपस्थित थे। शिविर में मैट्रो मास हॉस्पिटल के डॉ. देवेन्द्र गर्ग, हदय रोग, डॉ. नीरज नगाइच, पेट व लिवर, डॉ. दीपक सांखला, फि जिशियन, मधुमेह एवं थाइराइड रोग विशेषज्ञ, डॉ. दिलीप मेहता, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डा. बुद्धि सिंह सामान्य सर्जन, डॉ. देवेन्द्र राजावत, फि जियोथेरेपिस्ट, डॉ. नेहा भाटिया, डाईटिशियन और डॉ. अनुरूप रॉय, दन्त रोग विशेषज्ञ ने पुलिस कर्मियों को परामर्श दिए।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates