Tuesday, 28 April 2015

प्रवर्तन निरीक्षक के दलाल ने कोर्ट में किया सरेंडर

तीन साल से कर रहा था निरीक्षक की दलाली, रिश्वत राशि तीस हजार लेकर भागा था
जयपुर। रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने गिर तार किए जेडीए जोन दस के प्रवर्तन निरीक्षक अब्दुल नासिर के दलाल ने मंगलवार को अदालत के सामने आत्म समर्पण कर दिया। बाद में उसे एसीबी पूछताछ के लिए ले आई। कार्रवाई के दौरान दलाल रिश्वत राशि तीस हजार रुपए लेकर एसीबी टीम को चकमा देकर भाग गया था।





एसीबी उपाधीक्षक नीलकमल मीणा ने बताया कि दलाल आगरा रोड पाडली मीणा निवासी गिर्राज सैनी ने दोपहर को एसीबी की विशेष अदालत में आत्म समर्पण किया है। अदालत से सूचना मिलने पर उसे गिर तार कर पूछताछ कर रहे है। गिर्राज सैनी पहले जेडीए में कॉनटेक्ट पर काम करता था। उसने करीब तीन साल पहले नौकरी छोड दी थी। पूछताछ में सामने आया है कि उसके बाद से ही गिर्राज प्रवर्तन निरीक्षक अब्दुल नासिर के लिए दलाली का काम कर रहा था। गिर्राज को एसीबी बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
गौरतलब है कि देराऊर नगर जामडोली निवासी शिकायतकर्ता के निर्माणाधीन मकान को अवैध बताकर तोडने की धमकी देकर प्रवर्तन निरीक्षक ने एक लाख दस हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। बाद में दलाल गिर्राज के जरिए नब्बे हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। मकान पर ही घूस लेने पहुंचे अब्दुल नासिर ने पहली किस्त में तीस हजार रुपए ले लिए। तभी एसीबी ने दबिस दी तो निरीक्षक व दलाल कार में बैठकर फरार हो गए। बाद में एसीबी ने निरीक्षक को गोनेर रोड से दबोच लिया। लेकिन इस बीच दलाल गिर्राज कार से उतर गया था।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates