Tuesday, 28 April 2015

पुलिस के सामने धमकाया, फिर थाने पर कार तोड़ी

-लूट के आरोपी को पकडवाने पुलिस के साथ गया था पीडि़त, एफआईआर दर्ज कराने थाने आया तो बदमाश ने किया हमला
जयपुर। सांगानेर में सोमवार को लूट के आरोपी को पुलिस के साथ पकड़वाने गए पीडि़त को बदमाशों ने पुलिस के सामने ही जान से मारने की धमकी दे डाली। वहीं बदमाश पुलिस के साथ चल रहे पीडि़त का पीछा भी करते रहे।
पीडि़त मामला दर्ज करवाने सांगानेर थाने पहुंचा तो पीछे से आए बदमाशों ने थाने के सामने ही पत्थरों से हमला कर कार के शीशे तोड दिए। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों को तलाश रही है।

सांगानेर थाने के एसआई रामसिंह ने बताया कि इस संबंध में गांव सिरोली शिवदासपुरा निवासी रामनारायण मीणा ने मामला दर्ज करवाया है। रामनारायण मीणा से 19 अगस्त 2014 को हल्दीघाटी मार्ग स्थित पन्नाधाय सर्किल पर बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर सोने की चेन, तीन अंगूठी व नकदी लूटी थी। लूट का मामला प्रतापनगर थाने में दर्ज है। पुलिस ने पड़ताल में बाद लूट के आरोपी रामपुरा रोड सांगानेर निवासी साहिल छीपा को चिन्हित कर लिया। सोमवार को पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी खटीकों की ढ़ाल में अपने रिस्तेदारों की शादी में आया हुआ है। जिस पर प्रतापनगर व सांगानेर थाना पुलिस पीडि़त रामनारायण के साथ रामपुरा रोड पहुंच गई। रामनारायण अपनी एक्सयूवी कार से गया था। जहां दबिस देते ही आरोपी दीवार कूदकर भाग गया और उसका मोबाइल मौके पर ही गिर गया। मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसके बाद लूट के आरोपी का बडा भाई डब्बू उर्फ  महेन्द्र पुलिस के सामने ही रामनारायण को मारने की धमकी देने लगा। पुलिस व पीडि़त वापस लौटने लगे तो डब्बू उर्फ  महेन्द्र ने बाइक से अपने दो साथियों के साथ पीछा किया। और रास्ते में भी पुलिस के सामने धमकाया। फिर रामनारायण पुलिस के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने थाने आ गया। उसने थाने के सामने जैसे ही कार रोकी तो पीछे से डब्बू उर्फ  महेन्द्र व उसके साथियों ने पत्थरों से कार पर हमला कर दिया। लेकिन पतथर से रामनारायण बच गया। बाद में रामनारायण ने धमकाने व कार तोडने का मामला दर्ज करवाया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates