सीकर। दांतारामगढ कस्बे में मंगलवार को अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पड़े होने की सूचना इलाके में आग की जरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।पुलिस को घटनास्थल पर एक मोबाइल मिला जिसके आधार पर मृतक की पहचान अजमेर निवासी पवन कुमार के रुप में हुई।
पुलिस के अनुसार मृतक पवन कुमार होमगार्ड के पद पर तैनात था। वह घर से दो दिन पूर्व निकला था। कस्बे की कुमावतों की धर्मशाला के पास उसका अधजला शव मंगलवार सवेरे 6 बजे दिखाई पड़ा। पुलिस के अनुसार किसी धारदार हथियार से युवक की हत्या के बाद उसक ा शव जला दिया। पवन का शव जांघ और पेट से जला हुआ मिला। साथ ही शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है।
0 comments:
Post a Comment