जयपुर। सोड़ाला थाना इलाके में सोमवार को एक युवक ने फंासी लगा कर खुदकुशी कर ली। युवक एक लड़की से प्यार करता था, लड़की के घरवालों ने उसकी सगाई कहीं और कर दी इससे तनाव में आए युवक ने अपने घर पर ही फंासी लगा कर खुदकुशी कर ली।पुलिस ने बताया कि थाने के सामने की दुकानों के पीछे रहने वाला बबलू उर्फ गोपाल (19) ने सोमवार को अपने घर पर ही खुद को कमरे में बंद कर रस्सी से फं दा बना कर छत के कूंदे से लटक गया। देर शाम घरवालों को उसके फंासी पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को उतरवार कर अस्पताल में रखवाया। बबलू राकड़ी में रहने वाली किसी लड़की से प्यार करता था। इस रिश्ते से लड़की के घरवाले राजी नहीं थे इस लिए उन्होंने लड़की की किसी और जगह सगाई कर दी। सोमवार को लड़की बबलू से मिल कर उसे शादी करने से मना करने गई थी। उसके जाने के बाद बबलू घर आया खाना खाने के बाद खुद को कमरे में बंद कर फंासी लगा ली।
0 comments:
Post a Comment