Tuesday, 28 April 2015

एक्सप्रेस हाइवे की पुलिया से ट्रक गिरा, चालक-खलासी बचे

जयपुर । अजमेर एक्सप्रेस हाइवे पर देर रात एक ट्रक की स्टेरिंयग फैल होने से ट्रक डिवाइडर तोड़ कर पुलिया से करीब तीस फीट निचे आ गिरा। हादसे को भांपकर चालक- खलासी जान बचाने के चलते ट्रक से कूद गए।




 पुलिस के मुताबिक सोमवार रात साढे ग्यारह बजे अजमेर की तरफ  जा रहा प्लास्टिक के सामान से भरे ट्रक की बीच सड़क ही स्टेरिंयग फेल हो गई। चालक ने सूझ-बूझ से खाली जगह देख कर ट्रक को डिवाइडर की तरफ  मोड़ा ताकी उसकी टक्कर से ट्रक रूक जाए, लेकिन ट्रक की स्पीड तेज होने के कारण वह डिवाइडर तोड़ कर निवारू पुलिया से निचे गिर गया। ट्रक डिवाडर तोड़ कर आगे बढ़ा इस बीच चालक-खलासी ने कूद कर अपनी जान बचाई। जिस समय ट्रक निचे गिरा उस समय निचे से कोई वाहन नहीं जा रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। दूर्घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को रास्ते से हटवाया।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates