लाखों का माल आग में स्वाहा जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में स्थित करधनी शॉपिंग सेंटर के पास मंगलवार सुबह एक केबल के ऑफिस में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और एक दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया।
उपनिरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि इलाके में स्थित करधानी शॉपिंग सेंटर के पास जेडीए के एक फ्लैट की तीसरी मंजिल पर मालवीय नगर निवासी जसपाल सिंह (60) ने केबल का ऑफिस खोल रखा था व ऑफिस पिछे ही अपना गोदाम बना रखा था। मंगलवार अल सुबह करीब 4.30 बजे उसके ऑफिस में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस एवं दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। पुलिस का मामना है कि सभवतया यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। इस आग में हुए नुकसान का अभी आंकलन नहीं हो पाया है, लेकिन आग में लाखों का माल जलकर राख होने की सभंवना जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment