Tuesday, 28 April 2015

थम नहीं रही बाइक चोरी की वारदातें

5 थाने इलाकों से  8  बाइकें पार
ईस्ट जिले से सबसे में ज्यादा चोरी 
शहर से बाहर जाने का सबसे पास रास्ता है  
 जयपुर। राजधानी  में बाइक  चोरी करने की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। वाहन चोर पुलिस की नांक के नीचे से चोर बैखोफ  होकर अलग-अलग इलाकों से बाइके आसानी से चोरी कर ले  जाते है।


 पुलिस इन वाहन चोरों  पर लगाम कसने में असफल नजर आ रही है। पिछले 24 घटों के अन्तराल के दौरान राजधानी के पांच अलग-अलग थाना इलाकों से 8 बाइकें  चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। वहीं सबसे ज्यादा बाइकें चोरी शहर के ईस्ट जिले से हो रही है।  यहां से  पांच थाना इलाके से करीब आठ बाइके चोरी होने के मामले दर्ज हुए है। वहीं पुलिस का कहना है कि ईस्ट जिले में इस लिए ज्यादा बाइके चोरी होने की वारदाते होती हंै क्योकि यह शहर से बाहर जाने का सबसे पास रास्ता है। चोर वारदाते कर इस रास्ते से हाइवें पर निकल जाता है। जिन्हे पकडऩा मुश्किल होता है। पुलिस इन वाइन चोरों की तलाश में गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी है।

इन थाना इलाकों से हुई बाइके चोरी
मालवीय नगर थाने  से चार बाइक चोरी, कानोता थाने से एक बाइक चोरी,जवाहर नगर  थाने से एक बाइक चोरी ,प्रताप नगर थाने से एक बाइक चोरी  पार, खो.नागौरियान थाने से एक बाइक चोरी

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates