Tuesday, 28 April 2015

राह चलते युवक से मारपीट कर चेन छीन भागे

जयपुर। शहर के वैशालीनगर थाना इलाके में दिन-दहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने राह चलते एक युवक से मारपीट कर उसकी चेन छीन कर ले भाग गए।  पीडि़त के शोर मचाने पर लोगा मौके पर पहुचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





पुलिस के अनुसार अयुब खान  निवासी  सनसाईन सेम्पोनी धानूका जयसिंह पुरा रोड  भांकरोटा ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम करीब तीन बजे के आस-पास ओरियंटल बैंक के पीछे गांधी पथ वैशाली नगर से आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो लड़को ने उसे रोका और बिना किसी बात के मारपीट करने लगे और सोने की चेन तोड़ कर मौके से फरार हो गए। पीडि़त के चिल्लाने की आवज सुनकर लोगो मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और घटनाक्रम ली, पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी भी  करवाई लेकिन दोनों बदमाशों को कोई सुराग नहीं लग पाया ।  पुलिस ने बताया कि इस घटना में पीडि़त के शरीर पर कई जगह चोटे भी आई।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates