सोमवार सवेरे पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस जांच अधिकारी हनुमान प्रसाद ने बताया कि मृतका रामादेवी बाजरा अनूपपुरा गांव की रहने वाली थी। उसके पति की मत्यु 3 वर्ष पूर्व हो चुकी है। महिला खेत पर बने मकान में अकेली रहती थी। वह बीती रात को मकान का ताला लगाकर घर के बाहर सो रही थी। तभी अज्ञात हमलावर ने हमला कर उसकी हत्या कर दी। रामादेवी के नाक और ठोडी पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर रिश्तेदारों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment