Monday, 27 April 2015

भूमाफियाओं ने कर दिया बेघर

Image result for bhumafiaपुलिस ने कहा बाबा पैसे ले लो,हम कुछ नहीं कर सकते
जयपुर। साहब कुछ लोगों ने मेरे मकान पर कब्जा कर लिया है। मैं बहुत असहाय हूं। पुलिस थाना कानोता में कुछ ऐसी ही फरियाद लेकर पहुंचे वृद्ध को पुलिस ने टरका दिया। यही नहीं थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने वृद्ध को यहां तक कह दिया कि हम इन दबंग भूमाफियाओं के सामने बहुत छोटे हैं।

आप कुछ पैसे लेकर इन भूमाफियाओं से पीछा छुड़वाओ। पुलिस से टका सा जवाब मिलने पर वृद्ध ने पुलिस उपायुक्त कुंवर राष्ट्रदीप से गुहार लगाई है। एसपी ने मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले में त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
दरअसल मामला कानोता थाने का है। थाने में दर्ज रिपोर्ट में प्रेमनारायण अग्रवाल(65) निवासी कृष्णा वाटिका प्लॉट नम्बर 50 ने बताया कि उसने वर्ष 1994 में में भूमाफिया नानगराम मीणा ने इसी प्लॉट को किसी ओर को बेच दिया। जिस पर खरीददार ओर प्रेमनारायण ने आरोपी नानगराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दो वर्ष पूर्व नानगराम के लड़कों, राकेश मीणा और सत्यनारायण शर्मा और लालचंद कसाना ने प्रेमनारायण के मकान की फर्जी रजिस्ट्री करवा ली जिस पर पीडि़त ने थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसी वर्ष 9 तारीख की रात को प्रेमनारायण के परिवार समेत घर के बाहर जाने पर विजय सिंह गुर्जर, बन्टी गुर्जर, रामकिशन शर्मा, गिर्राज कसाना,रामलाल कसाना, रमेश कसाना, सुरेश मीणा, राजेश शर्मा, कैलाश चन्द शर्मा ने उसके मकान पर कब्जा कर उसका सामान हड़प लिया और मामले में पुलिस की कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली।  

थाना पुलिस ने टरकाया
घर से रातों रात बेघर हुआ वृद्ध जब कानोता थाने में पहुंचा तो थानाप्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाए वृद्ध को कुछ रुपए लेकर मामले में चुपचाप बैठने की नसीहत दे डाली। साथ ही मामले में पुलिस ने भूमाफियाओं ेक विरुद्ध कार्रवाई में असमर्थता जाहिर कर कहा कि वो बहुत ॅंचे रसूचात वाले हैं कुछ रुपए लेकर इनसे पीछा छुड़वाओ। मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त के पास पहुंचे तब जाकर पुलिस उपायुक्त ने कुंवर राष्ट्रदीप ने मामले मे त्वरित कार्रवाइ्र के आदेश दिए।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates