Monday, 27 April 2015

एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Image result for rajasthan police academy jaipurजयपुर। बाल सुरक्षा में पुलिस, मीडिया एवं अन्य संगठनों की भूमिका के विषय पर एक दिवसीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन राजस्थान पुलिस अकादमी में बुधवार को प्रात: 10 बजे शुरू होगा।



राजस्थान पुलिस अकादमी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस और निदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि कार्यशाला में बाल सुरक्षा नियम-कानूनों के साथ मीडिया से जुड़े संवेदनशील पक्षों पर विशेषज्ञों के द्वारा जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, बाल अधिकारिता और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates