Monday, 27 April 2015

तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Image result for vahan chorजयपुर। मोतीडूंगरी थाना इलाके से लगातार हो रही वाहन चोरियों पर अंकुश लगाते हुए  वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने इनके कब्जे से पांच मोटरसाइकिलें जब्त की है।






पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि  शहर में वाहन चोरी की रोकथाम के लिए एक स्पेशल टीम गठित की गई। टीम ने देशराज निवासी सवाईमाधोपुर हाल अक्षय मीणा का मकान राम नगर जयपुर, अनिल मीणा निवासी सवाई माधोपुर हाल जयन्ती नगर और राजेश रैगर पुत्र निवासी गांव दौसा हाल जी 52 पाश्र्वनाथ कॉलोनी टी पी नगर चौराहा जयपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से थाना जवाहर सर्किल, मोती डॅूगरी, ज्योतिनगर से चोरी की तीन प्लसर सहित कुल पांच मोटरसाइकिले जब्त की गई। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है जिसमें चोरी के और वाहन मिलने की संभावना है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates