Monday, 27 April 2015

सूने मकान से सोने के जेवरात और नकदी चोरी

जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में शनिवार देर रात चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़कर सोने के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी पीडि़त को अगले दिन सुबह घर लौटने के बाद चली। इस संबंध ने उसने थाने आकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।







पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह उमराव सिंह और उनका बेटा शादी में आगरा गए थे। घर में उसकी पत्नी अकेली थी। इस पर पड़ोस में रहने वाली महिला ने रात को सोने के लिए उसके घर बुला लिया। पीडि़त की पत्नी सीता अपने मकान पर ताला लगाकर वहां सोने चली गई। पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से सोने के चेन, बालिया और चांदी के जेवरात और 6 हजार रुपए चोरी कर मौके से फरार हो गए। चोरी हुए माल की कीमत करीब 1.25 लाख रुपए बताई जा रही है। अगले दिन सुबह करीब 6.30 जब सीता घर लौटी, तो उसे वारदात का पता चला। इसके बंाद पीडि़त ने थाने आकर चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates