तमिलनाडू से बस से आए थे बदमाशबैंक डकैती की सबसे बड़ी वारदात की फिराक में थे
जसपुर। शहर की ब्रह्म्मपुरी थाना पुलिस और विधयकपुरी थाना पुलिस के संयुक्त प्रयासों सीस्कीम जैसे पॉश इलाके में दिनदहाड़े डकैती की योजना को अंजाम देने की फिराक में जयपुर आए
चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से मामले में लगातार पूछताछ कर रही है। सभी आरोपी तमिलनाडू के त्रिची के निवासी है। पकड़े गए आरोपियों में गैंग के मास्टरमाइंड सहित 4 बदमाश शामिल हैं। मामले में फिलहाल पांच हथियारबंद बदमाश फरार चल रहे हैं। फरार बदमाश हथियारों से लैस होने की वजह से बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसी आशंका के चलते पुलिस ने शहर भर में कड़ी नाकाबंदी कर रखी है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) जयपुर ने बताया कि शुक्रवार को ब्रहमपुरी थाने में तैनात हैड कांस्टेबल साबिर और कांस्टेबल इस्लाम ने जितेन्द्र सिंह शेखावत ने विधायकपुरी पुलिस थानाधिकारी को सूचना दी कि त्रिची तमिलनाडु गैंग के 8-10 बदमाश सुभाष मार्ग स्थित बैंको में दिन-दहाडे डकैती डालने की योजना बना रहे है। सूचना मिलने पर विधायकपुरी थानाधिकारी जाप्ता सहित मौके सिंधिकेप के पास पहुंचे औरसंदिग्ध अवस्था में घूम रहे इन बदमाशों से पूछताछ की तो पांच बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में त्रिची तमिलनाडू गैंग के मास्टर माइन्ड आर रंगन, एस गुना, आर. भरत कुमार, विगनेश नायडू को मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर करीब पांच अन्य हथियारबंद बदमाश चकमा देकर भागने मे सफ ल हो गए। सभी आरोपी तमिलनाडू के त्रिची के रहने वाले हैं।
शुक्रवार को पांच बैंकों में थी डकैती की योजना
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे सुभाष मार्ग और अन्य जगहों पर स्थित पांच बैंकों में डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए त्रिची से आए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल करने के लिए लाए गए मिर्ची पाउडरको जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से मामले में लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों से और भी वारदातें खुलने की उम्मीद हैं।
बसों के रास्ते पहुंचे जयपुर
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बसों के रास्ते जयपुर पहुंचने की बात कबूल की है। सभी आरोपियों ने सिंधिकैंप पर इकठ्टा होकर नाश्ता किया और वारदात की सामेहिक योजना बना रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने दबिश देकर चार आरोपियों को दबोच लिया जबकि पांच हथियारबंद बदमाश मौका पाकर फरार हो गए।
एमआई रोड, सीस्कीम में कड़ी सुरक्षा
वारदात के लिए आए आरोपियों ने पूछताछ में एक साथ पांच बैंकों में डकैती की वारदात की साजिश का पता चलने पर पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस ने इस पर कड़ी नाकाबंदी कर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कयिा लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शेष डकैतों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम बनाई है जो लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी हुई है।
0 comments:
Post a Comment