Friday, 17 April 2015

यात्री का पैर ट्रेन से फिसला, युवक की मौत

जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में शुक्रवार को भोपाल से जयपुर आने वाली ट्रेन से एक यात्री का पैर फिसलने से नीचे गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।



 
राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस ने पटरी पर पहुंचकर शव को एसएमएस स्थित मार्चरी में रखवा दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
जीआरपी ने बताया कि सांगानेर और दुर्गापुरा के बीच में सुबह करीब 9.15 बजे भोपाल से जयपुर आने वाली ट्रेन से एक युवक का पैर फिसल गया। सिर के बल नीचे गिरने पर उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीर ने युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को एसएमएस अस्पताल स्थित मार्चरी में रखवाया है। अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक की उम्र 35-40 साल के बीच है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह युवक ट्रेन से नीचे उतरने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच इसका पैर सीढिय़ो से फिसल गया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates