Friday, 17 April 2015

हथियारों के साथ दो जने गिरफ्तार

जयपुर। गांधीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक बाइक पर घूमते दो जनों ं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक कट्टा और एक कारतूस  बरामद किए है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।









पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को मुखबिर की सूचना पर बाइजी की कोठी पर बाइक पर घूम रहे शेखर सिंह उर्फ सरजू निवासी लक्ष्मीविहार, गांधीपथ वैशलीनगर और जयकिशन उर्फ बिट्टू निवासी सुदामापुरी पंचवटी की मोटरसाइकिल रोककर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उनके पास से एक कट्टा और एक कारतूस मिला जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।  


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates