Friday, 17 April 2015

1 लाख से ज्यादा का सामान भरा बैग पर्यटक पुलिस ने लौटाया

जयपुर। पर्यटक पुलिस ने एक मिसाल पेश करते हुए मॉरीशस से आए पर्यटकों का खोया हुए बैग लौटा दिया। बैग में करीब 35 हजार रुपए, 300 डॉलर, 55 यूरो, कैमरा दो पासपोर्ट  और मोबाइल मौजूइ था। मॉरीशस से आए पर्यटकों को बैग मिलने पर उन्होंने खुशी का इजहार किया। पुलिस ने  ईमानदारी का परिचय देते हुए उनके लावारिस पड़े सामान को अपने कब्जे में ही नहीं लिया बल्कि उसको सुरक्षित भी रखा।


पर्यटक सहायता बल के जवान प्रताप सिंह ने बताया कि वे चंदन सिंह और तारा सिंह सुबह साढ़े दस बजे जल महल की पाल पर गश्त पर थे। तभी अचानक उनकी नजर जल महल के फ ोटो प्वाइंट पर पड़ी जहां तारों से बनी जाली पर एक बैग टंगा हुआ था। जवानों ने बैग की तलाशी ली। उसमें कोई संदिग्ध सामान न होने की तसल्ली के बाद उस बैग को लेकर पर्यटक पुलिस पोस्ट पर आए। मॉरीशस से आए रोजवेल सिटी से आए इन पर्यटकों को जब इस बात का भान हुआ कि उनका बैग जल महल की पाल पर ही छूट गया है तो वे इसको खोजते हुए आए। नहीं मिलने पर उन्होंने थाने पहुंंचकर शिकायत की। पर्यटक सहायता दल ने यह सराहनीय काम करके विदेशी सैलानियों को सुरक्षा का अहसास दिलाया है। वल्र्ड हेरिटेज डे के ठीक एक दिन पहले पुलिस के इन जवानों की मौजूद आसपास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर हौंसला अफजाई किया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates