Friday, 17 April 2015

दो महिलाओं की चेन तोड़ लुटेरे फरार

जयपुर। शहर में दो अलग-अलग थाना इलाके में बाइक सवार बदमाश दो महिलाओं के गले से चेन तोड़कर फरार हो गए। कोतवाली थाना इलाके में पार्क में घूमकर लौट रही वृद्धा के गले से चेन तोड़ ली। वहीं श्याम नगर इलाके में स्कूटर सवार बदमाश एक महिला के गले से चेन तोड़ ले गए।




सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी करावाई, पर कोई बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगा।
पुलिस ने बताया कि नाढाणी का रास्ता निवासी माणक देवी(65) महावीर पार्क में घुमने गई थी। इसी दौरान सुबह करीब 7.50 बजे वृद्धा जब घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पीछे आए, और वृद्धा के गले से चेन छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीडि़ता ने शोर मचाया, पर तब तक बदमाश वहां से भाग गए। सूचना के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कराई, लेकिन कोई बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए। उधर श्याम नगर इलाके में संतोष नगर निवासी राधा सोनी (60) सुबह 10.30 बजे कॉलोनी में बने मंदिर में दर्शन करने गई थी। वहां से लौटते समय स्कूटर पर आए दो बदमाशों ने उसके गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। पीडि़ता ने बताया कि दोनो बदमाश मंदिर में भी उसके पीछे भगवान के दर्शन करने आए थे। घटना के बाद दोनों पीडि़तो ने परिजनों के साथ थाने आकर चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates