Friday, 17 April 2015

9 किलो 600 ग्राम हेरोइन पकड़ी

बाड़मेर/जोधपुर। भारत-पाक बॉर्डर पर शुक्रवार सवेरे पुलिस और एटीएस ने दो अलग-अलग संयुक्त कार्रवाईयां कर नौ तस्करों से 9 किलो हेरोइन जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया है। तस्करों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से आने वाली इस खेप की सूचना मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी इसके बाद यह कार्रवाई की गई।






पुलिस के अनुसार पाकिस्तान से तस्करों के आने की सूचना पर पुलिस और एटीएस ने टीम गठित कर जैसलमेर और बाड़मेर में एक साथ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सीमावर्ती इलाके में बाड़मेर के गडऱा क्षेत्र के बिजराड़ थाना क्षेत्र में 3 किलो हेरोइन जब्त कर तीन तस्करों याकूब खान, कुंडा खान और अर्जुन को गिरफ्तार किया है। केलनोर बोर्डर के रास्ते पाक से खेप आने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। दूसरी ओर जैसलमेर के जिनझायली थाना के लखा गांव से भी तस्करों से 6 किलो हेरोइन पकड़ी। यहां से 6 तस्करों को हिरासत में लिया गया।
सीमा सुरक्षा बल ने हाल ही पंजाब सीमा पर करीब पांच बार भारी मात्रा में हेरोइन बरामद कर कई तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


नशीले पदार्थों की तस्करी पाकिस्तान से 
पिछले पांच माह में हेरोइन की दूसरी खेप पकडऩे और बार-बार पाकिस्तान के तस्करों की घुसपैठ से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ  के कामकाज पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस भी कई बार बीएसएफ  की पाक घुसपैठियों से मिलीभगत का आरोप लगा चुकी है। सवाल है कि जब पुलिस इस तरह के मामले पकड़ लेती है तो बीएसएफ  इन्हें क्यों नहीं पकड़ती। सवाल यह भी है कि ऐसा संभव ही नहीं है कि बीएसएफ  की मिलीभगत के बिना कोई घुसपैठियां पाक सीमा से भारत में प्रवेश कर जाए।

इंटरनेशनल तस्कर नव्या भी पकड़ में
पिछले वर्ष दिसंबर में 98 हजार रुपए के नकली नोट और हथियारों के साथ कुछ तस्कर पकड़े गए थे। ऐसे ही दो अन्य मामले दो बार पकड़ में आ चुके हैं। इंटरनेशनल तस्कर नव्या को भी 16 तस्करों के साथ पकड़ में आ चुका है। उससे और उसके साथियों से करीब ढाई लाख के नकली नोटों का जखीीरा बरामद किया था।

4 बार पकड़ी गई खेप कहां पुलिस को नहीं पता
बीएसएफ  की गहरी सुरक्षा के बावजूद बार-बार तस्करी की घटनाए थम नहीं रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले पांच माह में करीब 4 बार हथियारों, नकली नोट, हेरोइन आदि की खेप पाकिस्तान की ओर से चार बार प्रवेश कर चुकी है। खेप के बारे में सिर्फ बीएसएफ  को ही जानकारी है।

गडऱा रोड है तस्करी बना मुख्य अड्डा
लगातार पाक की ओर से हो रही तस्करी के मामले सामने आने के बाद बाड़मेर का गडऱा रोड क्षेत्र तस्करी का सबसे बड़ा अड्डा बनकी उभरा है। यहां करीब 10 से 12 सुरक्षा एजेंसियां काम करने के बावजूद पाक की ओर से आने वाले तस्कर लगातार सक्रिय हैं।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates