जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में नाहरगढ़ की पहाड़ी से एक सिरफिरे आशिक ने शादी से इनकार करने पर युवती से हुई कहासुनी के बाद पत्थर से सिर कुचलकर नाहरगढ़ की पहाडिय़ों से लुढ़का दिया। शुक्रवार सुबह गंभीर रूप से घायल युवती के कराहने की अवाज सुन मॉर्निंग वॉक करने के लिए आए राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने युवती को एसएमएस अस्पताल के पॉली ट्रोमा वार्ड में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी नरेन्द्र को आज कोर्ट मे पेश करेगी।साथ ही पुलिस नरेन्द्र क ी आपराधिक पृष्ठभूमि की गहनता से पड़ताल कर रही है।
पुलिस के अनुसार प्रेमी युगल की आपस में शादी की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। टोंक के उनियारा निवासी 22 वर्षीया यह युवती जयपुर के सी-स्कीम में ब्यूटी पॉर्लर पर काम करती है। वहीं वहशी नरेन्द्र महावर गैटोर की छतरी के पास गांधी बस्ती में रहता है और सब्जी का ठेला चलाता है। दोनों में आपस में डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
गर्भवती थी युवती
पुलिस पड़ताल में सामने आया कि सुमन और नरेंद्र के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के दौरान नरेंद्र लगातार शादी करने की बात कर रहा था लेकिन शादी की नहीं। इसी दौरान अनैतिक संबंध स्थापित होने से युवती गर्भवती हो गई। इसके बाद से वह नरेंद्र पर शादी का दबाव डालने लगी लेकिन नरेन्द्र टालता रहा।
और वहशी ने दिया वारदात को अंजाम
युवती ने जब नरेन्द्र को जल्द शादी करने का सुझाव दिया तो उसने हामी भर दी और गुरुवार को दिन-भर दोनों घूमते रहे और देर शाम नरेन्द्र वारदात को अंजाम देने कर फिराक में उसे लेकर नाहरगढ़ की पहाडिय़ों पर आ गया। थोड़ा अंधेरा होने पर मौका पाकर नरेंद्र लड़की को चरण मंदिर से आगे की ओर ले गया। वहीं पर उसने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया जिससे दोनों में कहासुनी हुई और उसने पत्थर से सिर पर युवती के दनादन वार किए जिससे वह बेहोश हो गई। नरेंद्र ने युवती को मरा समझकर उसे 50 फीट गहरी खाई में धकेल दिया लेकिन भाग्यवश उसकी जान बच गई।
राहगीर ने दी पुलिस को सूचना
मॉर्निंग वॉक करने और पक्षियों को दाना डालने के लिए नाहरगढ़ की पहाडिय़ों पर गए ज्वैलर शैलेंद्र ने को युवती के कराहने की आवाज सुनाई दी। अवाज सुनकर पास में गए शैलेन्द्र को गंभीर रूप से घायल पड़ी हुई युवती दिखाई दी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इत्तला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया।
0 comments:
Post a Comment