Thursday, 16 April 2015

जेडीए ने रोजगारेश्वर मन्दिर चलाया बुलडोजर



गत तीन दिन पहले ही पुजारी ने कर दिया था मूर्तियों को शिफ्ट
जयपुर। शहर में जेडीए  द्वारा सड़कों के बीच में आने वाले मन्दिरों को हटाने और यातायात सुगमता के लिए चलाऐ जा रहे अभियान के तहत गुरूवार को सदर थाना इलाके में स्थित हसनपुरा रोड पर

सड़क के बीच में आ रहे रोजगारेश्वर शिव मन्दिर पर बुलडोजर चला कर उसे ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान जेडीए के आलाधिकारी सहित पुलिस जाप्ता था। बताया जा रहा है कि गत सप्ताह में जेडीए ने इस मन्दिर के पुजारी को नोटीस दिया था जिसके चलते प्रशासन  कोई कार्यवाही करे उससे पहले ही 13 अप्रैल को मन्दिर के पुजारी ने लोगों से मिलकर मूर्तिया शिफ्ट कर दी थी। इससे जेडीए को गुरूवार को ज्यादा मगजमारी नहीं करनी पड़ी और रोजगारेश्वर मन्दिर पर  बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने भी अधिकारीयों को सहयोग दिया। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates