जयपुर । श्रीगंगानगर के गांव मिर्जेवाला में बुधवार देर रात को स्टेट बैंक एंड जयपुर की शाखा में अज्ञात लोगों ने चोरी का प्रयास किया। इसी गांव में एक मोबाइल विक्रेता के दुकान पर भी करीबन तीन -चार हजार रुपए नकदी चुरा ली।
इसी ग्राम मुख्यालय के पास दौलतपुरा गांव में देशी शराब के ठेके से हजार रुपए की शराब व चार सौ रुपए की नकदी चुराने की वारदात सामने आई है। मटीलीराठान थाना प्रभारी पीडी शर्मा की सूचना पर सीओ, आईपीएस राशि डोगरा मौके पर पहुंची और बैंक परिसर का मुआयना किया। डोगरा ने बताया कि रात को अज्ञात लोग चोरी की मंशा से बैंक में घुसे लेकिन लॉकर का गेट खोलने में कामयाब नहीं हुए। उसके बाद आरोपियों ने मिर्जेवाला स्थित बाला जी मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर करीब 4 हजार रुपए गल्ले से चोरी कर लिए। इन दोनों घटनाओं के बाद
ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारी के समक्ष चोरों की अविलंब गिर तारी की मांग की।

0 comments:
Post a Comment