Thursday, 16 April 2015

बोलेरो और मैक्स में भिड़न्त, दो मरे

 हादसे में दो अन्य गम्भीर घायल
जयपुर । बीकानरे जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में बुधवार की  रात एक बोलेरो और मैक्स में आमने-सामने की भिड़न्त हो गई। हादसे में   दो जनों की मौत हो गई, वहीं अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों व मृतकों को  स्थानीय अस्पताल भिजवाया।

पुलिस  के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में कस्बे से पांच किलोमीटर दूर रतनगढ़ की तरफ मातीधौरा गांव के पास  रात करीब 12 बजे एक बोलेरो और मैक्स गाड़ी में भिड़न्त हो गई। भिड़न्त इतनी जबरदस्त थी कि हादसे  में बोलेरो चालक श्रीडूंगरगढ़ निवासी विक्रम सिंह (30) और मैक्स सवार राजू (34) की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बोलेरो सवार पंकज और मैक्स सवार रामचन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रामचन्द्र मृतक राजू का भाई बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव व घायलों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया। जहां गुरूवार  सुबह मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates