Thursday, 16 April 2015

बैंक से बाहर खड़ी स्कूटी की डिक्की से तीन लाख पार

जयपुर। भीलवाड़ा जिलेे कोतवाली थाना क्षेत्र में बैंक के बाहर खड़ी स्कूटी  की डिक्की से किसी ने तीन लाख रुपये पार कर लिये। घटना की सूचना  पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी अनुसार  ऋषभ प्रोपर्टीज के मालिक अपने किसी काम से अरबन बैंक गये थे बैंक  में अंदर जाते ही पीछे से कोई बदमाश उनकी स्कूटी की डिक्की में  रखे तीन लाख रुपये ले गया। घटना के बाद पीडि़त ने शोर-शराबा भी  किया लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहंी लगा। वही घटना की  सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीडि़त से जानकारी जुटाई। पीडि़त ने  बताया कि रुपये किसी भूमि के सौदे के लिये देने थे। पुलिस ने जांच  शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates