Friday, 24 April 2015

निर्माणाधीन महान की छत गिरी

तीन मजदूर घायल
जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में मानबाग में शुक्रवार दोपहर को एक निर्माणाधीन मकान की आरसीसी ढहने से तीन मजदूर घायल हो गए। एकाएक हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर तत्काल सिविल डिफेंस और पुलिस पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।  इनमें से गंभीर घायल दो मजदूरों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक मजदूर को स्थानीय निजी अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घटना के अनुसार मानबाग में यूसुफ  खान के मकान की पहली मंजिल पर छत की आरसीसी भराई का काम किया जा रहा था। दोपहर करीब सवा बारह बजे अचानक छत भरभरा कर गिर गई। छत के ढहने से मध्यप्रदेश निवासी जयसिंह और दीपक सिंह के सरिए लगने पर दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसएमएस अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों घायलों को खतरे से बाहर बताया है। वहीं एक अन्य घायल रामसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates