दौसा। जिले के कोतवाली थाना इलाके में स्थित जयपुर-दौसा हाइवे पर शुक्रवार सवेरे एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलटी खा गया जिससे ऑयल की धार सड़क पर बह निकली। आसपास मौजूद लोगों को घटना का पता चलने पर बर्तनों में भरकर ऑयल को लूट लिया और देखते ही देखते भारी संख्या में लोगों को जमावड़ा घटनास्थल पर हो
गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तेल को लूट रहे लोगों को घटनास्थल से हटाया।
पुलिस के अनुसार थाना इलाके में स्थित जयपुर-दौसा हाइवे पर सिविल लाईन के पास सुबह करीब 5 बजे ट्रांसफ ार्मर में डाले जाने वाले ऑयल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर के ऊपर का एक ढ़क्कन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें से ऑयल निकलना शुरू हो गया। सड़क पर ऑयल बहता देख आस-पास के लोग घरों से बाल्टियां लेकर पहुुंचे और ऑयल भर कर ले गए। चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के ऑयल खाली करवा कर टैंकर को सीधा करवाया।

0 comments:
Post a Comment