Friday, 24 April 2015

डकैतों का दुस्साहस-पुलिस टीम पर चलाई गोलियां

धौलपुर। जिले के बाड़ी थाना इलाके में बीती रात दस्यु गिरोह और पुलिस के बीच आमने-सामने जमकर फायरिंग हुई। करीब तीन घंटे तक चली फ ायरिंग के बाद दो ईनामी दस्यु अंधेरे का फ ायदा उठा कर मौके से भागने में सफ ल हो गए।
जबकि पुलिस ने डकैतों के एक साथी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि एसपी की स्पेशल पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि ईनामी दस्यु भरोसी मल्लाह और सतवीर पंडित अपने साथियों के साथ थाना इलाके के पाली गांव में हथियारों की खरीद-फ रोख्त के लिए आने वाले हैं। बाड़ी पुलिस के स्पेशल टीम के सहयोग से एक विशेष टीम का गठन कर पुलिस दल ने देर शाम पाली गांव में धावा बोला। इस दौरान पुलिस आने की सूचना पर डकैतों ने पुलिस दल पर फ ायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी इस पर जवाबी गोलीबारी की। इसमें डकैतों ने पुलिस दल पर एक सौ से अधिक गोलियां चलाई और अंधेरे का फ ायदा उठाकर जंगलों की ओर भाग गए। पुलिस दल ने भी उनका पीछा किया तथा बीहडों में एक बार फि र आमने-सामने गोलीबारी हुई। इस दौरान दोनों डकैत अंधेरे का फ ायदा उठाकर जंगलों से भाग निकलने में कामयाब हो गए जबकि पुलिस ने डकैतों के एक साथी बेरीराम मल्लाह को गिरफ्तार करने में सफ लता हासिल कर ली। पुलिस ने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में किसी को भी गोली नहीं लगी। उल्लेखनीय है कि दस्यु भरोसी मल्लाह पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है और दूसरा दस्यु सतवीर पंडित भी इलाके का ईनामी डकैत है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates