Friday, 24 April 2015

पूर्णिमा कॉलेज के छात्रावास में लटकी मिली लाश

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में पूर्णिमा इंजीनियरिंग कॉलेज का एक छात्र हॉस्टल में अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। कॉलेज प्रशासन की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में रखवा दिया है।
पुलिस को छात्र के कमरे से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है।
थानाधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि मृतक दीक्षित(20) मूलत कोटा का रहने वाला था। यहां पूर्णिमा इंजीनियरिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष बीटेक का छात्र था और वह कॉलेज परिसर में ही स्थित हॉस्टल में ही रहता था। शुक्रवार सुबह उसने अपने रूम मेट सागर को कॉलेज जाने से मना कर दिया। इसके बाद पीछे से दीक्षित ने अपने कमरे में पंखे से चद्दर बांध कर फंदा लगा लिया। दोपहर करीब 3 बजे जब सागर हॉस्टल लौटा, तो कमरा अंदर से बंद था। उसने बहुत देर तक दरवाजा खटखटाया, पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर अनहोनी होने की आशंका पर हॉस्टल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। जब दरवाजा तोड़कर देखा, तो छात्र पंखे से लटका हुआ था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को महात्मा गांधी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates