जयपुर। शहर के दो अलग-अलग थाना इलाक ों में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें विधायक पुरी थाना इलाके में शुक्रवार को ट्रेक्टर ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को एसएमएस अस्तपाल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस ने बताया कि आगरा रोड निवासी मोहित शर्मा(22) दोपहर करीब 12.30 बजे बनीपार्क जा रहा था। इसी दौरान धुलेश्वर गार्डन के पीछे देवी निवास के सामने एक टे्रक्टर ने मोहित की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को एसएमएस अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने ट्रेक्टर को जप्त कर लिया है जबकि टे्रक्टर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
दूसरा हादसा मुरलीपुरा थाना इलाके में हुआ जहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध की बाइक को पीछे से टक्कर मारी दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि राधा गोंविद विद्याधरनगर निवासी ईश्वर लाल (74) दोपहर करीब 10.30 बजे घर से निकला था। इसी दौरान करीब 11 बजे कृषि मंडी के अंदर एसबीबीजे बैंक के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे में गंभीर रूप से घायल ईश्वर को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतक पीएचईडी विभाग से रिटार्यड था।

0 comments:
Post a Comment