जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसी ही एक घटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने यूनिवर्सिटी परिसर में एक छात्रा के साथ मारपीट और छेड़छाड की। घटना से स्तब्ध पीडि़ता ने गांधीनगर थाने में पहुंचकर युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया।
थानाप्रभारी भंवरलाल के अनुसार राजस्थान विश्वविद्यालय में पढऩे वाली एक छात्रा ने थाने पहुंच कर विश्वास सिनसिनवार(23) निवासी भरतपुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में युवती ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर में आरोपी ने पीडि़ता को दोस्ती का प्रस्ताव रखा। युवती के मना करने पर उसने पीडि़ता के साथ छेड़छाड़ -मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़कर फरार हो गया। आरोपी छात्र मालवीयनगर में किराए का कमरा लेकर रहता है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। इसके चलते पीडि़ता दो दिन तक अवसाद में रही और गुरुवार की दोपहर थाने पहुंच कर नामजद मामला दर्ज करवाया।

0 comments:
Post a Comment