Sunday, 19 April 2015

शिव हनुमान मंदिर से दानपात्र और मूर्ति चोरी

जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में चोरों ने धावा बोलकर एक शिव-हनुमान मंदिर सेे दानपात्र और एक दुर्गा मां की मूर्ति चोरी कर ली। अगले दिन सुबह कॉलोनी वासियों को मंदिर पहुंचने पर चोरी का पता चला। इस संबंध में कॉलोनी कमेटी के सदस्य ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।







पुलिस ने बताया कि रोड नंबर-17 पर श्रीजी कॉलोनी में शिव हनुमान मंदिर है। शुक्रवार रात चोर मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर मंदिर का दानपात्र, दो बैग और एक प्राचीन दुर्गा मां की मूर्ति अपने साथ ले गए। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे विनोद शर्मा जब पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो चोरी का पता चला। घटना का पता चलते ही कॉलोनी के लोगों वहां इकठ्ठा हो गए। इसके बाद विनोद ने थाने आकर मंदिर में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates