Sunday, 19 April 2015

कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में एक जयदुर्गा नर्सिंग कॉलेज के तीन छात्रों ने मिलकर एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। कॉजेल परिसर में हुई इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की जलाश शुरू कर ी है। पुलिस हमले की वजह किसर रंजिश को मानकर चल रही है।



पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया जयदुर्गा नर्सिंग कॉॅलेज के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र सतीश चौहान ने बताया कि शनिवार को वह कॉलेज में पढऩे के लिए गया था तभी वहां मौजूद साथी छात्रों अरबाज खान, अमित शेखावत और अर्जुन सिंह की उससे कहासुनी हो गई और तीनों ने उसके साथ मारपीट की। इसी बीच आरोपियों ने एकराय होकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। एकाएक और सुनियोजित तरीके से हुए इस हमले में सतीश घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates