अलवर। जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने रविवार को अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ग्रीन-2 अभियान के तहत कई कार्रवाईयां कर वाहनों को जब्त कर चालकों को गिरफ्तार कर लिया।रामगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी शौकत, साहुन खां, आसमीन मुन्शी और शब्बीर खां सभी निवासी गूगडोद गिरफ्तार कर 6 टै्रक्टर अवैध खनन से भरे जब्त किए।
वहीं गोविन्दगढ़ थाना पुलिस ने अवैध बजरी-पत्थरों से भरी 4 ट्रैक्टर-ट्रोली जब्त कर आरोपी राजेश सिंह और मुबीन खां को गिरफ्तार कर लिया। बडोदा थाना पुलिस ने भी बजरी से भरे हुए ट्रैक्टर के साथ आरोपी जगदीश गुर्जर, दिनेश सैनी को गिरफ्तार किया।
रैणी थाना पुलिस ने भी अवैध खनन करके पत्थर ले जाते आरोपी नवल, पिन्टू, बाबूलाल प्रजापति और कमल मीणा को ट्रैक्टर समेत अवैध खनन के पत्थरों के साथ गिरफ्तार किया। एक अन्य कार्रवाई में टपूकडा थाना पुलिस ने गौतोली गांव में अवैध रूप से चल रही बजरी क्रेशर को जब्त कर भारी मात्रा में पत्थरों और बजरी को जब्त किया।
0 comments:
Post a Comment