भरतपुर। जिले के खोह थाना क्षेत्र के गुहाना गांव में दूल्हे के पिता के एक परिचित को निमंत्रण देने से खफ एक सिरफिरे युवक ने शादी समारोह में प्रीतिभोज कर रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। एकाएक हुए हमले में एक जने को गोली लगने से मौक पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गई।पुलिस के अनुसार गुहाना गांव में इन्द्र गुर्जर के लड़के की शादी के अवसर पर प्रीतिभोज का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान करीब साढ़े बारह बजे इन्द्र गुर्जर ने पूर्व सरपंच रामवीर को निमंत्रण दिए जाने की बात को लेकर इन्द्र गुर्जर के परिवार के ही देवला गुर्जर व 25-30 अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर देवला गुर्जर बंदूक लेकर वहां आ पहुंचा और खाना खा रहे लोगों पर फ ायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से शैलेष पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
0 comments:
Post a Comment