Sunday, 19 April 2015

बच्चे ये युवक ने किया कुकर्म

जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में पडौस में ही रहने वाले एक युवक ने 6 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने की शर्मनाक घटना का मामला सामने आया है। घटना के बाद बिलखता हुआ बच्चे ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी तो दरिंदगी की दास्तान सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के बाद परिजनों ने थ्ज्ञाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।




पुलिस थानाप्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि श्योपुर रोड निवासी सुनील शर्मा(21) ने पड़ौस में ही रहने वाले 6 वर्षीय बालक को कमरे में बुलाया जहां पर दरिंदे ने मर्यादाओं की सारी सीमाएं लांघते हुए बालक के साथ कुकर्म किया और मौके से भाग गया। रोता-बिलखता बालक जब परिजनों के पास पहुंचा और घटना क ी जानकारी दी तब उन्हें शर्मनाक वाकिए का पता चला। थाने पहुंचकर परिजनों ने दरिंदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में तत्परता से कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार क र लिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates