जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में साइबर ठगों ने एक छात्रा के क्रेडिट कार्ड से 16 हजार रुपए की ऑन लाइन शापिंग कर ली। पीडि़त को मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ठगी का पता चला। इस संबंध में पीडि़त ने पिता के साथ थाने आकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस ने बताया कि भान नगर क्वींस रोड निवासी शुभ्रा कुमारी के पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। पीडि़ता सीतापुरा स्थिती निजी कॉलेज में पढ़ती है। साइबर ठगों ने एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर उसके खाते से शॉपिंग कर डाली। पीडि़ता के मोबाइल पर 16 हजार रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग होने का मैसेज आने पर उसे ठगी का पता चला। उसने अपने बैग में देखता, तो क्रेडिट का वही था। इसके बाद जब उसने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया, तो पता चला किसी ने दिल्ली से उसके कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग की है। इसके बाद पीडि़ता छात्रा ने पिता के साथ थाने आकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।
0 comments:
Post a Comment