पाली। जिले के फ ालना स्टेशन के पास रविवार शाम को जयपुर से अहमदाबाद जा रही सवारी गाड़ी के आगे कूद कर एक युवक व नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद ट्रेन करीब 50 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इंजन में फं से दोनों के शव को निकाला।
थाना प्रभारी अनिल विश्नोई ने बताया कि रविवार शाम करीब सवा चार बजे खीमेल व फ ालना स्टेशन के बीच जयपुर-अहमदाबाद ट्रेन के आगे कूदकर चचेरे भाई-बहिन ने आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान पादरली जालौर निवासी यशपाल(23) पुत्र मोराराम भील और खुड़ाला निवासी नीरमा(17) पुत्री भोजाराम भील रूप में की गई है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे लेकर फ ालना स्थित राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। पपुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
0 comments:
Post a Comment