Friday, 10 April 2015

फौजी के मकान का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चुरा ले गए

10 April 2015
Image result for thagi
जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में चोर एक फौजी के मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर व नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-11 प्रताप नगर निवासी अजीत सिंह राजावत सेना में कार्यरत है।
वह परिवार सहित जयपुर से बाहर गए थे। गुरुवार को लौट कर आए तो मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर अलमारी से चार चांदी की पायजेब, एक सोने की झुमकी, चार सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, लोग बाली और 45 हजार रुपए चुरा ले गए।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates