Friday, 10 April 2015

महिला के अपहरण को लेकर हंगामा

10 April 2015
Image result for kidnapजयपुर। सांगानेर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक महिला के अपहरण को लेकर हंगामा मच गया। महिला अपनी बेटी संग घूम रही थी

, तभी एक कार सवार ने उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। पुलिस ने महिला की शिकायत तो ले ली है, पर मामले में संदेह है।
जानकारी के मुताबिक श्योपुर सांगानेर निवासी एक महिला बुधवार रात करीब 9.30 बजे चीलगाड़ी रेस्टोरेंट के पास सुबोध कॉलेज के सामने घूम रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक कार सवार ने महिला व बच्चे के अपहरण का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो उसके परिजन बाहर आ गए और पुलिस को कंट्रोल रूम में सूचना दे दी। बताया जा रहा है कि आरोपी उसी महिला का परिचित है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत तो ले ली है, लेकिन मामले को संदेहास्पद मानते हुए जांच कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates