Friday, 10 April 2015

हादसे में अघेड़ की मौत

Image result for accident graphic10 April 2015
जयपुर।श्याम नगर थाना इलाके में गुरुवार शाम तेज रफ्तार दौड़ रहे ट्रेलर ने बाइक सवार अधेड़ को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रेलर को मौके पर छोड़कर भाग गया। शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया।
दुर्घटना थाना दक्षिण पुलिस ने बताया कि मृतक मौजमाबाद दूदू निवासी गंगाराम माली (55) था। वह ठेकेदारी का काम करता था और परिवार के साथ भांकरोटा के जयसिंहपुरा कच्ची बस्ती में रहता था। गुरुवार सुबह वह काम करने निकला था। शाम करीब साढ़े बजे वह वापस घर लौटा रहा था। दो सौ फीट बाईपास की स्लीप लेन ने पीछे से आए ट्रेलर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंगाराम नीचे गिर गया और उसके सिर में गहरी चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates