Friday, 10 April 2015

कर्मचारी ने की मालिक की धुनाई

Image result for marpeet
हिसाब मांगना पड़ा भारी 
10 April 2015
जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक ज्वैलरी कंपनी के कर्मचारी ने अपने ही मालिक से मारपीट कर दी।
मालिक की गलती इतनी सी थी कि उन्होंने कर्मचारी से माल सप्लाई के बारे में जानकारी मांगी थी। गुस्साए कर्मचारी ने अपने भाई को बुला लिया और मालिक से मारपीट कर दी। पीडि़त ने थाने में कर्मचारी के खिलाफ मारपीट करने और चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि चित्रकूट वैशाली नगर निवासी अरूण कुमार की औद्योगिक क्षेत्र में गीताजंली जै स के नाम से ज्वैलरी बनाने की फैक्ट्री है। बुधवार करीब 12.30 बजे अरूण ने फैक्ट्री का स्टॉक चैक किया, तो उसमे कुछ सोना, चांदी व स्टोन कम मिले। इसके बाद उन्होंने कर्मचारी मनु शर्मा को बुलाकर माल के बारे में पूछा। इससे नाराज होकर कर्मचारी ने अपने भाई को कंपनी में ही वहां बुला लिया। कर्मचारी और उसके भाई ने मिलकर कंपनी मालिक अरूण कुमार से मारपीट करना शुरू कर दिया। पीडि़त का आरोप है कि कर्मचारी मनु शर्मा ने कंपनी में गबन किया है। माल के बारे मेंं पूछने पर झगड़ा किया।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates