Friday, 10 April 2015

पोता-पोती व चालक को गिरफ्तार

10 April 2015
Image result for arrestजयपुर। आमेर थाना पुलिस ने चार दिन पहले रामगढ़ रोड स्थित चैनपुरा में तिरपाल में लिपटी बुजुर्ग की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है।
मृतक अपने पुत्र वधु पर बुरी नजर रखता था, जिसका वह विरोध करती थी। इसी दौरान उसके पिता के चालक के साथ अवैध संबंध बन गए। इसके बाद उसने बेटा बेटी व चालक के साथ मिलकर तकिया से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और तिरपाल में लपेटकर उसे चेनपुरा स्लाटर हाउस में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में बहु पोता-पोती व चालक को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी (उत्तर) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लालदास का अखाड़ा नाहरगढ़ रोड निवासी नजीर हुसैन (37), देवी मार्ग बनीपार्क निवासी प्रिया शिवनानी (39), हर्षा पुत्री विमलेश शिवनानी (19) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पोता को नाबालिग होने की वजह से निरुद्व किया गया है। पुलिस ने बताया कि ६ अप्रेल को रामगढ़ रोड स्थित चैनपुरा स्लाटर हाउस के पास एक बुजुर्ग का शव मिला था। जिसकी पहचान बेटे ने करधनी स्कीम गोविंदपुरा कालवाड़ निवासी जवाहर लाल शिवनानी (72) के रुप में हुई थी।

यू हुई कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि जवाहर शिवनानी के तीन बेटे है जो विदेश में रहते है। 5 अप्रेल को मृतक जवाहर लाल देवी मार्ग बनीपार्क में रहने वाले अपने बेटे विमलेश शिवनानी के घर आया था। लैट से किसी ने जाते हुए नही देखा था। इस पर पुलिस ने परिवार वालों से बात की तो संदेहास्पद बयान आए। जांच में सामने आया कि विमलेश के घर पर प्रिया के पिता के चालक नजीर हुसैन का आना जाना है। इस पर पुलिस ने नजीर को बुलाकर स ती से पूछताछ की तो उसने प्रिया, हर्षा के साथ मिलकर तकिए से गला दबाकर हत्या करना कबूल कर लिया।

बहु पर रखता था बुरी नजर-
मृतक जवाहर अपनी प्रिया पर बुरी नजर रखता था। वह उससे किसी ने किसी बहाने मिलने की कोशिश करता था, जिसे वह पसंद नही करती थी। इसके लिए उसने कई बार समझाया भी था लेकिन वह नही माना। यहां तक कि उसने प्रिया पर जादू टोना करने लग गया। प्रिया के पिता का चालक नजीर हुसैन ने एक मौलवी से कहकर प्रिया का जादू टोना हटवाया और उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर अवैध संबंध बनाए। प्रिया ने ससुर की हरकतों को नजीर को बताया तो उसने कहा कि अबकी बार सब मिलकर उसकी हत्या कर देंगे। इसके लिए नजीर ने आतिश मार्केट से त्रिपाल भी खरीद रखा था।

तकिए से दबाया गला
5अप्रेल को जवाहर लाल 2 बजे प्रिया के घर पर आया तथा रात को शराब पीकर खाना खाकर सो गया। प्रिया ने खाने के दौरान जवाहर लाल को नींद की गोलियां भी खिलाई थी। प्रिया ने हर्षा को भेजकर नजीर को बुलवाया। घर में प्रिया, नजीर, हर्षा ने मिलकर जवाहर लाल की तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी।



0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates