10 April 2015
जयपुर। जवाहरसर्किल थाना इलाके में एक बेरोजगार को रेलवे में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों ने पीडि़त से चार लाख रुपए की हड़प लिए ।
इस धोखाधड़ी का पता चलने पर पीडि़त ने दोनों के खिलाफ नामदज मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कैलाश निवासी गोपालपुरा ने इस्तगासे के जरीए मामला दर्ज करवाया कि उसकी धनसिंह, भरत लाल से अच्छी पहचान थी। उन दोनों ने पीडि़त को बातों में फंसाया और रेलवे विभाग में अधिकारीयों से संाठ-गांठ होने की बात कहकर उससे नौकरी लगवाने का झंासा दिया। पीडि़त उनके झांसे में आ गया। दोनों आरोपियों ने रेलवे अधिकारीयों पर खर्चा करने की बात और चाला लाखों रुपए की मांग की। इस पर पीडि़त राजी हो गया और 26 मार्च 2014 को जवाहर सर्किल के पास चार लाख रुपए दे दिए। आरोपियों द्वारा काफी दिनों तक जवाब नहीं देने पर पीडि़त को धोखाधड़ी का पता चला तो इस्तागासे के जरीए दोनों के खिलाफ नामदज मामला दर्ज करवाया।
0 comments:
Post a Comment